अल्मोड़ा : घर में रखा फटा सिलेंडर, चार घायल -एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के मलला मेहरौली गांव में शनिवार रात करीब 8:45 बजे रसोई गैस के सिलिंडर में विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए घायलों को डोली के सहारे करीब 3 किलोमीटर तक मुख्य मार्ग तक ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मामले की जांच के लिए पहुंचे हैं। बताया गया कि देघाट और सल्ट थाने के बॉर्डर के पास स्थित मला महरौली गांव के रहने वाले बच्ची सिंह शाह के के घर में रात करीब 8:45 बजे सिलिंडर में आग लग गई जिसे अचानक विस्फोट हो गया और घर में मौजूद उनका बेटा महेंद्र पुत्रवधू अंजलि तथा नातिन 8 साल की नातिन घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विस्फोट की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों के फोन करने पर 108 और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि घायलों को करीब ढाई किलोमीटर दूर डोली सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक लाया गया और वहां से अस्पताल भिजवाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार

इनमें से महेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119