UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शनि बाजार रोड स्थित हुसैनी बैंकट हॉल में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को किदवई नगर निवासी मो. अमान ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि शनि बाजार रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर उनमें रखी करीब 80 हजार से एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा पीछे स्थित मैरिज हॉल से तीन एसी के आउटर भी चोरी किए गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास -मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 156/2026, धारा 305(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बिना फोन, मैसेज या लिंक के क्लिक के खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये

पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के बाद 27 सितंबर को गोला बायपास रोड पर हिमालयन स्कूल के सामने पुलिया के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ. तौफीक (25) निवासी इंद्रानगर, बनभूलपुरा और मौ. मुस्तफा (26) निवासी छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से ब्लू स्टार कंपनी के तीन इन्वर्टर एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, एसपी सिटी/हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल सुनील कुमार और दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119