महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास -मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–पैसों के लेन-देन के विवाद में महिला को डराने देहरादून पहुंचे थे आरोपी

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ महिला को डराने के इरादे से देहरादून आया था। प्रारंभिक पूछताछ में घटना के पीछे पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि नाला पानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 394/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 126(2), 140(3), 61(2) और 62 के तहत कार्रवाई शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। इसके बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

इसी क्रम में 27 सितंबर को पुलिस टीम ने मामले में वांछित मुख्य आरोपी 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र स्व. सुखपाल, निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि उसके साथी दीपक का सुषमा नाम की महिला से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अब घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का मूल पता ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119