दबंगई…बलात्कार के आरोपी पर न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर । बाजार जाती महिला को रास्ते में पकड़कर चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता के पति ने कहा है कि उसकी पत्नी 16 अप्रैल को दोपहर घर से बाजार के लिए रवाना हुई। जब वह किच्छा रोड पर पुराने अस्पताल के पास पहुंची तो वहां पहले से मौजूद पहाडग़ंज निवासी मोसिन पुत्र अब्दुल रहमान ने उसका हाथ पकड़ा और पास में ही एक खंडहर में ले गया। जहां मोहसिन ने चाकू की नोक पर उसकी पत्नी से बलात्कार किया। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर वापस आने के बाद से उसकी पतनी गुमशुम रहने लगी। काफी पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। परजिनों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश