सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ को आम जनता की सेवा के लिए नहीं खोले जाने पर लोगों का फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्टर-अंजलि पंत

हल्दूचौड़(लालकुआं)। विगत नौ वर्ष पूर्व स्वीकृत तथा नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-हल्दूचौड़ को अभी तक आम जनता की सेवा के लिए नहीं खोले जाने को लेकर अब क्षेत्र की आम जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है।

समाचार के अनुसार सभी क्षेत्रवासी अब धीरे धीरे राज्य सरकार के तथा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ एक बडे़ आंदोलन की तैयारी में जुटने लगे हैं लोगों ने आज अस्पताल परिसर पहुंचकर रोष जताया और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ने इसमें तत्काल हस्तक्षेप कर इस 30 बैड के अस्पताल को सभी सुविधाओं से तथा पूर्ण क्षमता के साथ तत्काल स्वयं आकर लोकार्पित करना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

जनता सीएम पुष्कर धामी सरकार के स्वागत को तैयार है। लोगों ने कहा 9 साल से अस्पताल उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। इधर कांग्रेस ने जारी बयान में कहा है कि सीएम के आने पर अस्पताल के आस पास सभी ग्रामों में सभी संपर्क मार्ग जिनकी हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है वे भी हाटमिक्स से डामरीकरण हो जायेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच


क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने इसे स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्य सरकार तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की घोर लापरवाही बताया। तथा कहा कि क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग,महिलाएं आदि हजारों लोग शासन की इस लापरवाही से स्वास्थ सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।उन्होंने कहा जल्द उद्घाटन नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119