दलित नेता जगदीश हत्याकांड के विरोध में दिया धरना
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। भिकियासैण में दलित नेता जगदीश की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में रविवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आए दिन दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे है। यहां तक कि बिना वजह से दलित लोगों की निर्मम हत्या कर दी जा रही है। जिससे अनुसूचित जाति के लिए लोगों में आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
इसके अलावा पीड़ित परिवार के दो लोगों को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा ऐसे मामलों में सुनवाई के लिए फास्टट्रक कोट बनाया जाए। यहां जिला अध्यक्ष महिलपाल प्रसाद, सुरेश चंद्र परदेशी, सभासद सचिन आर्या, दीवान राम, शेष राम, महेश चंद्र आर्या, बहादुर राम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-कार के नीचे मिली नवजात ने तोड़ा दम -मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार, चर्च के पास छोड़कर भागे थे
ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाया तो खैर नहीं! -₹1,000 जुर्माना और 6 महीने की जेल का दावा
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट