ग्राफिक एरा में अध्यनरत 19 वर्षीय छात्र निवासी हल्दुचौड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव – पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां तरणताल मंडी बाइपास के समीप जंगल में ग्राफिक एरा में अध्यनरत 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे निवासी हल्दूचौड दौलिया का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास जंगल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिव्यांशु लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ दौलिया का निवासी था और एक होनहार छात्र के रूप में जाना जाता था। शनिवार शाम को जंगल के भीतर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का मामला -चार छात्राओं समेत पांच पर FIR

सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच की नोकझोंक भी हुई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास सागर के ग्रामीणों पर नेतागिरी करने का आरोप लगाने के बाद ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोक हो गई, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और सैंपल इकट्ठा किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में हरित पहल पर संवाद -200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


घटना के बाद दिव्यांशु के परिजन का कहना है कि दिव्यांशु किसी विवाद में नहीं था और उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता, तीन चरणों में होगा लाभ


ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ न्याय मिलना चाहिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119