दिल्ली : आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय होगा दोगुना -अब हर महीने मिलेंगे 6 हजार रुपये

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मासिक प्रोत्साहन भत्ते को दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब आशा कार्यकर्ताओं को 3,000 रुपये के बजाय 6,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में भी उनकी अहम भूमिका रहती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में योगदान दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर -ध्वस्त किया अनधिकृत ले-आउट

सरकार के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में 6,725 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। सामान्य तौर पर एक आशा कार्यकर्ता करीब 2,000 लोगों या 400 परिवारों से जुड़ी होती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सैन्य अधिकारी के केस की पैरवी करने पर महिला अधिवक्ता को धमकी -परिवार समेत जान से मारने की धमकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक प्रोत्साहन भत्ते में बढ़ोतरी आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119