गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने डीएलएम को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
मोटाहल्दू। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति का एक शिष्टमंडल प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक (डीएलएम) धीरेंद्र बिष्ट से मिला। उन्होंने छह सूत्रीय मांगों को लेकर डीएलएम को अपना ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में गौला में अंडरलोड 108 कुंन्टल, निकासी गेटों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे ,निकासी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे और साप्ताहिक अवकाश के अलावा अन्य अवकाश में भी अगले दिन निकासी बंद की पर्कीया हो, कांटे वालों का 15 दिन के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया हो।

अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने कहा अति शीघ्र नदी को खोला जाए ताकि समय पर काम चालू हो सके। डीएलएम ने स्पष्ट किया की शीघ्र ही माननीय जिलाधिकारी महोदया से मिलकर इन समस्याओं को दूर किया जाएगा शीष्ट मंडल में महामंत्री जीवन कबडवाल ,सचिव इंद्र सिंह नयाल मीडिया प्रभारी रमेश काण्डपाल ,गणेश बिरखानी, विजय बिष्ट, मोहन पांडे, अनिल जोशी, पप्पू रावत, जगदीश उनियाल ,करन मेहरा आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित