दादा-दादी के घर फंदे से लटका मिला लापता नाबालिग युवक का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीते शुक्रवार की शाम से लापता एक नाबालिग युवक का शव उसके दादा-दादी के घर से फंदे से लटका हुआ मिला।शनिवार सुबह तलाशते हुए युवक के मामा दादा-दादी के घर पहुंचे तो शव को फंदे पर लटका पाया। लेकिन रात उनका पोता कब उनके घर पहुंचा यह दादा-दादी को भी पता नहीं था। मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस के अनुसार आत्मघाती कदम उठाने वाला नाबालिग युवक एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था। बताया जा रहा कि उसके पिता मर्चेंट नेवी में है और देश के बाहर उनकी पोस्टिंग है। जबकि युवक की मां नैनीताल में निजी स्कूल में शिक्षिका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

शुक्रवार रात से नाबालिग युवक लापता था। परिजन लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। रात भर तलाश के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार सुबह किशोर के मामा काठगोदाम पहुंचे। यहां किशोर के दादा-दादी रहते है। मामा ने दादा-दादी से उसके बारे में पूछा और उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। मामा ने जब कमरा खोला तो किशोर का शव चादर से बने फंदे से लटका रहा था। शव देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किशोर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119