घर के आंगन में खेल रही छह वर्षीय बालिका को सांप ने डसा, मौत
रामनगर में शुक्रवार की देर रात अपने घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बालिका को घर में ही में कोबरा सांप ने डस लिया इसके बाद इस बालिका की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद जहां एक और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही मौके पर पहुंची वन विभाग और सेव द स्नेक सोसाइटी की टीम ने बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को भी रेस्क्यू कर लिया है।बता दें कि ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की 6 वर्षीय पुत्री रोशनी अधिकारी शुक्रवार की रात अपने घर के आंगन में खेल रही थी बताया जाता है कि इसी बीच आंगन में खेलने के दौरान इस बालिका के पैर में जंगल से आए एक जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया।
बालिका के चिल्लाने के बाद परिजन उसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उच्च मृत्यु घोषित कर दिया।घटना के बाद जहां एक और परिजनों में कोहराम मचा है तो वही जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है।एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शनिवार की सुबह बालिका का सरकारी अस्पताल में चिकित्सको द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती