पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 17 अक्टूबर। कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत मोटाहल्दू के ग्राम जैविक गांव पदमपुर देवीलिया में किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए। योजना के प्रथम चरण में 21 किसानों को उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करना और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे मौजूद रहे। इस दौरान प्रत्येक किसान को एक स्प्रे पंप और जैविक खाद बनाने का एक ड्रम वितरित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र

लगभग 40 किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

कृषि विभाग के अनुसार, ग्राम पंचायत में इस योजना के तहत लगभग 40 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रथम चरण में जो किसान उपकरण प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, उन्हें दूसरे चरण में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

प्रशिक्षण में जैविक खेती की तकनीकों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष का पहला कृषक प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। इसमें किसानों को परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, पीजीएस (PGS) प्रमाणन, जैविक खेती, जैविक खाद तैयार करने और जैविक कीटनाशक बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में एनजीओ मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के भरत बोरा और जैविक प्रशिक्षक अनिल पांडे ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जैविक कृषि पद्धतियों के महत्व और इनके माध्यम से खेती को अधिक टिकाऊ बनाने की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की तकनीकों से जोड़ने तथा ग्राम पंचायत में जैविक कृषि के विस्तार की दिशा में प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119