छुट्टी पर घर जा रहे जवान की सड़क हादसे में मौत
हल्द्वानी। काठगोदाम थानाक्षेत्र में गुलाबघाटी के पास बीते सोमवार की रात हुए हादसे में सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। उनके जीजा ने काठगोदाम थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार ग्राम गलाती तहसील धारचूला पिथौरागढ़ निवासी दीपक सिंह रौतेला (27) पुत्र हर सिंह रौतेला, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ की 25 बटालियन डी-कंपनी में तैनात थे।
वर्ष 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए दीपक की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं और वर्तमान में हरिद्वार में कार्यरत हैं। दीपक 15 दिन की छुट्टी पर आए थे। हरिद्वार में पत्नी से मुलाकात के बाद वह सोमवार को बुलेट से पिथौरागढ़ जा रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर