जाख से दिल्ली सराईखेत से दिल्ली एवं नैल से दिल्ली की बस सुरू-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण।जाख से दिल्ली” “सराईखेत से दिल्ली” एवं “नैल से दिल्ली” की बसों को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पीआरओ विजय भट्ट और क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने हरी झंडी दिखा कर आज रवाना किया।इससे क्षैत्रवाशियो को काफी राहत मिली। मालूम हो उक्त उत्तराखंड परिवहन सेवा सराईखेत से दिल्ली, जाख से दिल्ली, नैल से दिल्ली प्रातः 6 बजे रोडवेज़ बस जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

उसके अतिरिक्त दो बस सेवा अतिरिक्त हैं, जिसका समय जाख से 8.30 बजे रामनगर एवं 2.30 बजे रामनगर से जाख वापस आएगी। सराईखेत से रामनगर प्रातः 8 बजे चलेगी और 2 बजे रामनगर से वापस सराईखेत आएगी।क्षेत्र में उक्त बस सेवा के लिए लोगों को काफी लम्बे समय से इन्तजार था, जो आज धरातल में देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय जनता ने सल्ट के विधायक महेश जीना और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का धन्यवाद कर आभार जताया है।इस सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को समय से अपने गंतव्य स्थानों में जाने के लिए काफी मदद मिलेगी। क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119