डीआईजी कुमाऊं भरणे ने दिए उधम सिंह नगर बॉर्डर पर चौकसी बरतने के निर्देश-सुभाष नगर चेक पोस्ट का निरीक्षण-

खबर शेयर करें 👉


लालकुआं। आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद में प्रवेश करने वालों के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के के लिए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। लालकुआं पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पकज भट्ट ने बॉर्डर के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

डीआईजी भरणे ने कोतवाली के पुलिस कर्मियों को  निर्देश दिए हैं कि वह चौबीसों घंटे बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच पड़तात करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कडा़ई से पालन कराया जाए। साथ ही नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119