नाबालिग मौसेरी बहन के साथ दुराचार, नेपाली गिरफ्तार-
पिथौरागढ़। सीमांत में भाई-बहन के रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग मौसेरी बहन के साथ दुराचार किया। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।नेपाल के बजांग निवासी 38 वर्षीय युवक लंबे समय से यहां सीमांत क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। उसके साथ नगर में उसकी मौसी का परिवार भी रहता है। 14 जनवरी की शाम उसकी मौसेरी बहन एकाएक घर से लापता हो गई।
इस पर परिजनों ने बीते शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका मौसेरा भाई ही किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्ड संस्था के साथ मिलकर किशोरी की खोजबीन शुरू की। टीम को किशोरी आरोपी युवक के साथ पुलिस लाइन स्थित उसके आवास पर मिली। यहां किशोरी ने स्वयं के साथ दुराचार होने की बात भी कही। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी