नशेड़ी बेटे ने की फावड़े से हमला कर अपनी मां की बेरहमी से हत्या
हरिद्वार। धनपुरा में नशे के आदी बेटे ने मंगलवार को फावड़े से हमला कर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को शौचालय में डालकर फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। इस वारदात को लेकर पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धनपुरा गांव निवासी सूरजभान और उसकी पत्नी कमलेश एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं।
बताया कि रोजाना की तरह सूरजभान ड्यूटी पर चला गया था। उसका बड़ा बेटा रक्षाबंधन पर्व के चलते अपनी बहन के यहां गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी कमलेश और छोटा बेटा सावन मौजूद थे। पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह अपने घर से भाग रहे युवक सावन के कपड़ों पर खून लगा देखा तो उनका माथा ठनका। इसके बाद पड़ोसी जब सूरजभान के घर के अंदर गए तो देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ था। इसी दौरान उन्हें कमलेश का खून से लथपथ शव शौचालय में पड़ा मिला।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश