रामगंगा नदी में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कम्प, राजस्व विभाग ने शव को लिया कब्जे में

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैंण के अन्तर्गत जैनल निवासी देबराम पुत्र बचीराम उम्र- ६२वर्ष सात नवम्बर की साँय लगभग पांच बजे अपनी पत्नी से नदी में मछली मारने की बात कहकर घर से गया था, देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने ढूंढ ख़ोज की। जब उसका सुराग कहीं नहीं मिला तो उन्होंने पटवारी भिकियासैंण को इसकी सूचना -9 नवंबर को दी। पटवारी भिकियासैंण ने इसके लिए एक इश्तहार भी प्रकाशित किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews--26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर लिखनी होगी निर्माण व अवसान तिथि


आज सायं लगभग पांच बजे ग्राम प्रहरी जैनल ने सूचना दी कि एक व्यक्ति की बाँडी नदी में दिख रही हैं, इसकी सूचना पर तहसीलदार निशा रानी अपनी राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट


स्थानीय लोगों की मदद से शव को रामगंगा नदी से बाहर निकाला, परिवार के लोगों ने देवीराम की शिनाख्त की नदी से शव को बाहर निकालने में प्रहलाद सिंह व पटवारी बिजय कुमार व अनुसेवक पूरन चंद ने मदद की। राजस्व निरीक्षक भिकियासैंण संजय कुमार ने बताया कि शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में रखा गया है, कल शनिवार सुबह पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए रानीखेत भेजा जायेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119