नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एसटीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में नकली शराब
इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ) ने काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में एक मकान में चल रही देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी l टीम ने मौके से 25 पेटी देशी शराब शराब, बनाने के उपकरण,उत्तराखंड सरकार के नकली होलोग्राम आदि बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लियाl तैयार शराब उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में सप्लाई की जाती थीl
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सीओ एसटीएफ आर बी चमोला के निर्देंशन में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार की रात थाना आईटीआई क्षेत्र के परमानंदपुर में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करते हुए अमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया l मौक़े से भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का रॉ मटेरियल व उपकरण बरामद किये। आरोपी क़े खिलाफ थाना आईटीआई में धारा 60,60(2),72 आबकारी अधि0 व 274,275,336(1),338,340(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार