uk…रेलवे ट्रैक पार करते समय कासगंज पैसेंजर की चपेट में आया युवक -मौके पर मौत
लालकुआं। वीआईपी गेट स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 25 वर्षीय युवक कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीआईपी गेट क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाला सुरेंद्र सिंह राठौड़ (25) पुत्र महेंद्र सिंह राठौड़ सोमवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान लालकुआं से कासगंज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल ने बताया कि मृतक मूल रूप से ग्राम जमालपुर, तहसील दातागंज, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह वर्तमान में वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था और अविवाहित था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

27.50 करोड़ से बदलेगा देहरादून आईएसबीटी का चेहरा -कायाकल्प का काम अंतिम चरण में
Uttarakhand-ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला की मौत