UK…किच्छा और सिरौलीकलां पालिका में 22 सितंबर को मतदान -मतगणना पर लगी रोक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। किच्छा नगरपालिका और सिरौली कलां नगर पालिका के चुनाव से जुड़े मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को बताया कि दोनों नगर पालिकाओं में 22 सितंबर को मतदान कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पत्नी की गोली मारकर हत्या -पुलिस को खुद फोन कर बोला- मैंने मार डाला, पति फरार

आयोग ने बताया कि मतदान के बाद होने वाली मतगणना को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने की जानकारी कोर्ट में रखने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में हुई। यह याचिका किच्छा निवासी नईमुल हुसैन सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने दायर की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119