ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों से जुड़े नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करीब 50 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल ने की। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और संचालकों का पुष्पगुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत करीब छह दर्जन दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

समारोह के दौरान “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से परिसर गूंज उठा। प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता बनाए रखने, सहकारिता को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवान सिंह भंडारी ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य दीपावली तक पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पत्नी की गोली मारकर हत्या -पुलिस को खुद फोन कर बोला- मैंने मार डाला, पति फरार

वक्ताओं ने सहकारिता को ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक मजबूती की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से समितियों को अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि निश्चल पांडे, बलदेव आर्या, दुग्ध संघ संचालक दीपा बिष्ट, खीमा शर्मा, उमेश चिलवाल, भवान रौतेला और कमलेश भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

दुग्ध संघ संचालक पुष्पा देवी, एफओ शान्ति कोरंगा, सहकारिता से जुड़े खीम सिंह और मदन रोलिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से समारोह में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश जोशी ने किया, जबकि समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119