मोटाहल्दू…नहीं रहे पूर्व सैनिक चंदन सिंह बिष्ट, -सड़क दुर्घटना में मौत
हल्द्वानी। रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला पूर्व सैनिक की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। घायल को इलाज दिल्ली तक चला लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन वापस हल्द्वानी ले आए जा बीती रात्रि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू के जयपुर बीसा निवासी पूर्व सैनिक चंदन सिंह बिष्ट 18 अक्टूबर को रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर घूमने निकले थे। उनके बेटे पुष्कर ने बताया कि पिता चंदन सिंह बिष्ट अपनी साइड से जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने एक अन्य वाहन को पास देने के चक्कर में कैंटर किनारे की ओर लाया। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर का साइड व्यूह मिरर पिता के सिर पर लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के लिए पहले उन्हें पहले एक निजी अस्पताल लाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए, लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन वापस हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले आए और बीती रात्रि पूर्व सैनिक ने उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद