अपरहण कर फिरौती मांगने के आरोप में एक महिला सहित पांच गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। कलियर पुलिस ने अपरहण कर फिरौती मांगने के आरोप में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाए व्यक्ति को बरामद कर लिया है। गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मोहम्मद मारूफ, निवासी गांव नावला, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई जब्बार का अपहरण कर उसको दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अज्ञात अपहरणकर्ताओं से भाई को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कलियर पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने फिरौती मांगने के आरोप में एक महिला सहित पांच आरोपियों को दोनों गंगनहर के बीच गैब शाह पीर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

अपहरण किए गए जब्बार को उसके मोबाइल फोन सहित सकुशल बरामद कर लिया गया। एसपी देहात ने बताया कि अपहरण कर बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर फिरौती मांगने के आरोपी नईम, आमिर पुत्रगण नसीम अहमद निवासी बेलड़ा, समीर पुत्र सुल्तान निवासीपश्चिमी अंबर तालाब, आशिफ पुत्र फरद निवासी महमूदपुर और महिला परवीन पत्नी अख्तर निवासी कलीम कॉलोनी मीमलाना रोड मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119