ओखलकांडा में बारात की मैक्स खाई में गिरी -तीन की मौत, पांच घायल
नैनीताल। ओखलकांडा में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटरानी के पास बारात की एक मैक्स खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर को एक मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहत दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि मैक्स गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की वजह से तीन लोगों की मौके भारी मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में डुंगर राम, दीवान राम और पनुली देवी हैं। बारात हरीशताल से पटरानी जा रही थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार