दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

खबर शेयर करें 👉

ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।रुद्रपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह छह अक्टूबर 2022 को मोहम्मदी लखीमपुर में हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आठ दिन बाद जंगल में मिला चार वर्षीय मयंक का शव -मौत बनी संदिग्ध

आरोप है कि विवाह के बाद से उसके पति, जेठ और सास ससुर दहेज में कार, बाइक, हीरे की अंगूठी व पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक दिन जेठ ने पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ कर अश्लील हरकते की। लेकिन सास ससुर ने पीड़िता पर उल्टा इल्जाम लगा कर मारपीट की। बीती सात मई 2023 को ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119