UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला स्थित डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुए मदन मुखिया हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी मीना देवी (30) और उसके प्रेमी लल्लन शर्मा (23) को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शनिवार को मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल की खाई में मदन का शव बरामद हुआ था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। मामले में मकान मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से दो दिन पहले मदन ने तिरुपति मंदिर में मजदूरी के दौरान लल्लन का मोबाइल फोन चेक किया था। फोन में उसे अपनी पत्नी मीना की फोटो और वीडियो दिखाई दिए। इसके बाद उसे पत्नी और लल्लन के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का पता चल गया। पुलिस के अनुसार, राज खुलने के बाद मदन ने दोनों को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

बदनामी और प्रेम प्रसंग के खुलासे के डर से लल्लन ने मीना को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक शुक्रवार रात मीना अपने पति मदन को शराब पिलाने के बहाने डॉल्फिन कॉलेज से लगे जंगल में ले गई। वहां पहले से मौजूद लल्लन ने मीना के साथ मिलकर चाकू से मदन की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी लल्लन शर्मा को मांडूवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पास की झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक मदन मुखिया और दोनों आरोपी मूल रूप से सहरसा, बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी और झाझरा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119