uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी
रामनगर। देर रात रामनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका दायां पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक की पहचान राजेंद्र सिंह (23) निवासी कसेरा लाइन, रामनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेंद्र सिंह रामनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। देर रात वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी दायीं टांग बुरी तरह कट गई।
घटना के बाद घायल को तत्काल रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार