UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भतरौजखान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार से 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 63 हजार 550 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार को सीज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2-3 अक्टूबर की मध्यरात्रि चौकी तिराहा जेनल-भिकियासैंण मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार तीन व्यक्तियों और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से चार कट्टों में कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इनमें 16.272 किलोग्राम, 9.200 किलोग्राम, 14.030 किलोग्राम और 15.040 किलोग्राम गांजा शामिल था।
पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया। मामले में थाना भतरौजखान में एफआईआर संख्या 22/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद गांजे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी गहनता से जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफ्फान (21) पुत्र निसार अहमद, अदनान (20) पुत्र अजहर अली, दोनों निवासी मोहल्ला अब्बलपुरी, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश तथा अजय चौहान (23) पुत्र हरि सिंह, निवासी ग्राम फन्तावाला, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, सभी थाना भतरौजखान, तथा एसओजी अल्मोड़ा के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप