शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन होंगे सीडीसी रावत-इससे पहले आम लोग करेंगे अंतिम दर्शन-

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। शुक्रवार को सीडीएस बिपिन रावत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सीडीएस रावत के आवास पर रखा जाएगा। इस दौरान सैन्य कर्मी भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार , शुक्रवार को कारज मार्ग स्थित सीडीएस बिपिन रावत के आवास पर सुबह 11 बजे से आम लोग सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सैन्यकर्मी साढ़े 12 बजे से तकरीबन डेढ़ बजे तक सीडीएस रावत के अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

अंतिम दर्शन के बाद जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। बीते बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई17वी5 विमान क्रैश हो गया था। इस हृदय विदारक हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्य अफसरों की मौत हो गई थी। इस हादसे में सिर्फ वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण सिंह ही बचे हैं। उन्हें इस वक्त लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119