वन सुरक्षा दल ने उपखनिज का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक को किया सीज
अंजलि पंत की रिपोर्ट
हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल को दिनांक 29.05.2023 को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि छिनी ब्लॉक संख्या 7 खटीमा रेंज आरक्षित वन क्षेत्र हुड्डी नदी से 01 ट्रक में पत्थर अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल/खटीमा की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई, समय दोपहर लगभग 11.46 am पर छिनी ब्लॉक संख्या 7 आरक्षित वन क्षेत्र हुड्डी नदी वाहन संख्याUGP4623 को आते देख जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया, टीम को देखकर वाहन चालक आरक्षित हुड्डी नदी के किनारे वाहन खड़ा करके भाग गए।

वाहन की खाना तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 90 कुंटल उपखनिज पत्थर लदा पाया। वाहन की खाना तलाशी में पत्थर संबंधी आवश्यक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं मिला। वाहन उक्त के चालक/ स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001)की धारा 26-1(छ),41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से टनकपुर खटीमा वन चौकी परिसर में श्री विनोद कुमार वन दरोगा/टनकपुर अनुभाग अधिकारी खटीमा रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम मे श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, श्री पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा , श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, वाहन चालक चंदन सिंह विनोद कुमार टनकपुरअनुभाग अधिकारी मौजूद थे।
Reporter-Anjali pant
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर