व्यास जोशी ने भागवत के आठवें दिन भगवती के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया, भागवत कथा सुनने को उमड़ रही है भक्तों की भीड़
–मंदिर में देर रात तक प्रतिदिन चल रहा है भंडारा
कविता रावल
गंगोलीहाट नगर के प्रसिद्ध माँ छिमाल क्षमा देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण के आठवें दिन बुधवार को विद्वान व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने माँ भगवती के विभिन्न अवतारों का वर्णन करते हुए माँ भगवती की महिमा का विस्तार से वर्णन किया वही कथा में तुलसी जन्म एवं शंखचूड़ के साथ विवाह,भगवान विष्णु द्वारा तुलसी का धर्म भ्रष्ट करना,सावित्री व सत्यवान की कथा,पतिव्रता धर्म,गंगा उत्पत्ति,तीर्थ का महत्व,पृथ्वी की उत्पत्ति व कलयुग का विस्तार से वर्णन किया । वही विद्वान व्यास किशोर जोशी कथा को कुमाऊनी भाषा में भी भक्तों को श्रवण करा रहे हैं, भक्तजन व महिलाएं कथा को मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे हैं। माँ छिमाल क्षमा देवी मंदिर कमेटी ने बारिश के मौसम को देखते हुए मंदिर में कई बारिश रहित पांडालों का भी निर्माण किया हैं। वही नित्य की तरह विद्वान व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने प्रातः काल मुख्य यजमान बबलू पांडेय व उनकी धर्मपत्नी द्वारा माता व जटुवा देव का विधिविधान से पंचामृत स्नान व पूजा अर्चना कराई।


वही पुरोहित शेखर चंद्र कोठारी व चंद्रशेखर कोठारी प्रतिदिन मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं और कई ब्राह्मण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में नित्य पाठ कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए सैंकड़ों महिलायें, युवा व वृद्धजन भारी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं कथा के उपरांत प्रतिदिन महाआरती, पुस्तकपूजन कन्यापूजन व ब्रह्मभोज का आयोजन हो रहा है । मंदिर में हर दिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वही क्षेत्र के सैकड़ों भक्त देर शाम तक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान समस्त हाट एवं पठक्यूडा के युवक व महिलाएं तथा क्षेत्रीय भक्तजन पूर्ण सेवा में लगे है। देर रात्रि तक महिलाओं व भजन गायकों के भजनों से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है । श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण का पारायण व महा भंडारा 30 जून को संपन्न होगा ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा