घर वापसी पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी का कांंग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के घर वापसी पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।विदित हो कि कुछ दिन पूर्व श्रीमती शोभा जोशी ने देहरादून में कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों कांंग्रेस की सदस्यता लेकर अपनी घर वापसी की थी।श्रीमती जोशी की कांंग्रेस में घर वापसी से अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों में हर्ष की लहर है।विशेष रूप से महिला कांंग्रेस को मजबूत करने में शोभा जोशी की घर वापसी मील का पत्थर साबित हो सकती है।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने साल पहनाकर शोभा जोशी का स्वागत किया।इसके पश्चात कांंग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर शोभा जोशी का स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि श्रीमती शोभा जोशी की कांंग्रेस में घर वापसी से कांंग्रेस को काफी मजबूती मिली है।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि शोभा जोशी की कांंग्रेस में वापसी से महिला कांंग्रेस को काफी ताकत मिली है तथा निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शोभा जोशी ने कहा कि कांंग्रेस उनका परिवार है और कांंग्रेस में घर वापसी से वे काफी प्रसन्न हैं।उन्होनें कहा कि उनका उद्देश्य केवल कांंग्रेस संगठन की मजबूती है तथा वे निरन्तर कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहेंगी।स्वागत कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,संजय दुर्गापाल,तारा तिवारी,पुष्पा पाण्डेय,ज्योति,धीरा तिवारी,सरस्वती आर्या,माया,जमन सिंह बिष्ट, उज्जवल जोशी,विनोद परिहार,मंटू ओली,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार
राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर