कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सरगंगाराम अस्पताल में करवाया भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सोनिया गांधी को इलाज के लिए दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला सका है। सरगंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सोनिया गांधी की सेहत की गहनता से निगरानी में लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी तबीयत खराब पर सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा