कपकोट तहसील में पूर्व सूबेदार मेजर की हार्ट अटैक से मौत
बागेश्वर। कपकोट तहसील के राकसी तोक निवासी पूर्व सूबेदार मेजर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। सेना में उन्होंने कारगिल समेत विभिन्न मोर्चों पर अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भजन-कीर्तन गायकी में भी वह दक्ष्य थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने दु:ख जताया है। कपकोट के ग्रामीणों ने बताया कि राकसी तोक निवासी पूर्व सूबेदार मेजर बहादुर राम भारद्वाज का शुक्रवार सुबह करीब 4:45 बजे हृदय गति रुकने मौत हो गई। उस वक्त उनके साथ उनके दोनों बेटे अंकित और दीपक भी थे। भारद्वाज क्षेत्र के भजन सम्राट भी थे।
जिले से बाहर जाकर भी वह कार्यक्रम करते थे। इससे पूर्व वह सैनिक काल्याण बोर्ड के जिला सचिव भी रहे हैं। अपने सेना कार्य में उन्होंने राष्ट्रपति सेना मेडल भी प्राप्त किया है। साथ ही कारगिल युद्ध में शामिल रहे। उनके निधन पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सीता कपकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला कपकोटी, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, सैनिक कल्याण बोर्ड के मोहन सिंह, गोपाल दत्त, कैप्टन प्रेम सिंह आदि ने दु:ख जताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी