चोरी के आरोप में महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के वहा पर चोरी करने के मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। परवेज आलम पुत्र छोटे निवासी पूछडी नई बस्ती रामनगर ने बताया कि मंगलवार को उसके घर से चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही वांशिंग मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार

आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर आरोपी साबिर पुत्र खलील निवासी पूछडी रामनगर को 04 पतीली बडी तांबे की, 01 पतीली छोटी तांबे की, 01 बडा लोटा तांबा, 01 पलेट तांबे के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी करना कबूल लिया। जिस पर इरफान अलवी पुत्र अब्दुल रशीद निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर उसका पुत्र सद्दाम हुसैन और उसकी पत्नी इशरत जहाँ पत्नी इरफान अलवी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119