शर्मनाक…ई-रिक्शा चालक ने पांच वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में कि मंगलवार शाम वह काम पर गई हुई थी। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि उसके गांव का एक ई-रिक्शा चालक उसकी पांच वर्षीय पुत्री को गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। मां ने बताया कि उसकी पुत्री बेहद डरी-सहमी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन