प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। भिकियासैण प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियों पर आज नामांकन पत्र लेने के आखिरी दिन तक अध्यक्ष पद पर 4 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे,जिनमें अध्यक्ष पद हेतु जगत बिष्ट, नीरज बिष्ट,पान सिंह जीना, महिपाल बिष्ट है। उपाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं गोपाल बिष्ट व दीपक बोरा, कोषाध्यक्ष पद भी दो लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं उमाशंकर नैनवाल व गोपाल बिष्ट (जैठा ),सचिव पद पर राजू नैनवाल वह उप सचिव पद पर सोनू अग्रवाल ने नामांकन पत्र लिए वहीं सचिव और उप सचिव पद पर 1-1नामांकन होने के कारण इन दोनों पदों पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर डॉक्टर केवल जोशी के यहां 7 तारीख से 9 तारीख तक दिन में 3:00 बजे तक जमा करें जा सकते हैं उसी दिन नाम वापसी की भी तिथि है। उपरोक्त जानकारी चुनाव प्रभारी लक्ष्मी दत्त नैनवाल द्वारा दी गई, चुनाव 14 अगस्त को 10:00 से 3:00 तक होगा उसी दिन 3:00 बजे के बाद मतगणना शुरू कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद