बाघ की दो खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार-
हल्द्वानी। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीमें पिछले एक माह से तस्करों पर नजर रखे हुई थीं। तस्करों के पास से दो खाल व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की डीएफओ डॉ अभिलाषा सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर लक्सर क्षेत्र से वन्यजीव तस्कर हरिद्वार निवासी बंटी नाथ, जालंधर पंजाब निवासी रामधारी, होशियारपुर पंजाब निवासी श्यामलाल उर्फ काला, नवा शहर पंजाब निवासी हरिद्वारी पुत्र तोताराम को गिरफ्तार किया गया है। तोताराम कुख्यात वन्यजीव तस्कर के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उसके बेटे हरिद्वारी की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम के साथ बरहनी के रेंजर आरएन गौतम, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश चन्द्र तिवारी आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी