गहरी खाई में गिरी कार सास बहू समेत चार महिलाओं की मौत- दो घायल-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। थल-डीडीहाट सड़क पर एक कार दुर्घटना में सास-बहू और देवरानी-जेठानी सहित चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर किया है। दोनों भाई परिवार के साथ अपने ननीहाल जा रहे थे।


रविवार को थल-डीडीहाट सड़क पर पमतोड़ी के पास एक कार यूके 02 ए 6409 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में साता निवासी तुलसी देवी(53), आशा देवी (50) व उसकी बहन मंडल सेरा निवासी तारा देवी (48) पत्नी बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

जबकि तुलसी देवी के पति सेवानिवृत्त शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा (61) उनके भाई व आशा देवी के पति गोविंद सिंह बसेड़ा (57) व उनकी माता देवकी देवी (91) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चंदन ने किसी तरह खाई से सड़क पर पहुंचकर एक बाइक सवार को घटना की सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित


बाइक सवार ने पुलिस तक घटना की जानकारी पहुंचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने दो घंटे बाद बमुश्किल शवों व घायलों को रेस्क्यू किया। टीम ने घायल भाईयों व उनकी माता को 108 एंबुलेंस से पीएचसी गोचर के लिए रवाना किया, लेकिन माता जानकी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

दोनों भाइयों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रिफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। थल थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119