झाडी़ में फंसे गुलदार के बच्चे को बमुश्किल निकाल कर किया आजाद-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। पटवारी क्षेत्र रापड़ के ग्राम गंगोडा़ तोक नैनीसेरा निवासी पूर्व सरपंच रमेश राम ने झाडी़ में फंसे गुलदार के बच्चे को बमुश्किल निकाल कर उसकी माँ को सुपुर्द किया। आज सुबह रमेश राम अपने घर के आंगन में बैठे थे, कि अचानक पास की झाडि़यों से गुलदार के छोटे बच्चे की आवाज सुनाई दी, तो वे चौंक कर झाडी़ की तरफ गये, तो बच्चा झाडी़ में बूरी तरह फंसा था।

अपनी जान की परवाह न कर रमेश राम ने बच्चे को मुश्किल से बाहर निकाला, फिर उसे थोडी़ देर बाद पास में ही गुर्राती गुलदार की मांँ की ओर जंगल में बच्चे को निजात छोड़ दिया। रमेश राम ने बताया कि जब उन्होंने फंसे बच्चे को झाडी़ से निकाला तो उसने झपट कर हाथ में नाखून लगा दिए, जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी भिकियासैंण में किया गया, जिसकी सूचना बन क्षेत्राधिकारी को भी दे दी गयी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान