ग्राम सनड़ा में होमियोपैथिक अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। तहसील भिकियासैण के सनडा़ में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भिकियासैण की चिकित्साअधिकारी डॉ0 बीना टम्टा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट श्रवण कुमार कोहली,एमपीडब्ल्यू प्रहलाद सिंह द्वारा ग्राम सनडा मैं आउटरीच कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 47 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरित की गई।
शिविर में डा0 बीना टम्टा ने डेंगू से बचाव के साथ ही घरों में साफ- सफाई, बच्चों को कुपोषण से बचाने के कई उपाय बताएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम सिंह ,एएनएम श्रीमती ममता थापा ,आशा कार्यकर्ती श्रीमती सविता देवी तथा दाई श्रीमती चंद्रा देवी आदि ने शिविर में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन