किच्छा में मामूली विवाद के बाद दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या
रुद्रपुर। मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी। युवक बीती नौ तारीख से लापता था। आरोपियों ने शव गांव के खेत मे फेंक दिया। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
28 वर्षीय बंटी निवासी ग्राम सुतैया थाना पुलभट्टा बीती नौ फरवरी से अपने घर से लापता था। बंटी की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले वियेश पुत्र शिव दयाल, विपिन पुत्र राम बाबू, सूरज पुत्र शंकर लाल पर अपने पति के अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस के सख्ती करने पर आरोपियों ने बताया कि मामूली विवाद में उन्होंने बंटी की धारदार हथियार से हत्या कर गांव के बाहर आड़ में एक खेत मे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बंटी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार
uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही