गंगोलीहाट पुलिस ने 05 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार-
हरगोविंद रावल
नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में 19 जुलाई को चौकी प्रभारी पनार, उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम डमडे में चैकिंग/छापेमारी के दौरान अभियुक्त मदन लाल पुत्र गोविन्द राम, निवासी- डम्डे पोस्ट चौनाला थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 48 वर्ष को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम का विवरण
- उ0नि0 प्रकाश पाण्डे
- का0 महेन्द्र सिंह
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा