फरीदाबाद में गैंगस्टर बल्लू पहलवान की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के गैंगस्टर बल्लू पहलवान की यहां एक कार में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बल्लू जब जिम से लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल को रोककर बदमाशों ने उसे 20 गोलियां मारीं। पुलिस ने बताया कि यह गैंगवार का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर गैंगस्टर पर लगभग दो मिनट तक गोलियां बरसाते रहे। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे फरीदाबाद सेक्टर 11 में हुई।
पुलिस के मुताबिक बल्लू इलाके में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के पास एक रिश्तेदार के साथ रह रहा था। बल्लू पहलवान पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस आयुक्त राकेश आर्य, पुलिस उपायुक्त राजेश दुग्गल, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) अमन यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या दो समूहों के बीच चल रही गैंगवार का हिस्सा थी। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर की पत्नी रज्जो देवी की शिकायत के बाद बुधवार को सेक्टर आठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट