हल्द्वानी : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई, तीन क्लिनिक सील, जुर्माना भी लगाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी महोदया नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिस पर 6 क्लीनिकों के दस्तावेज जाँच करने के उपरान्त 3 क्लीनिकों के दस्तावेज नियमानुसार न पाये जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अन्तर्गत नोटिस एवं जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिकों को भी सीलबंद कर दिये गये ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

जिनमें से अमित कुमार रॉय एवं विमल कुमार रॉय के अभिलेख पूर्ण नहीं पाये गये तथा सौरभ विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गये तथा डॉ सौरभ विश्वास के क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाऐं, कालातीत दवाऐं एवं बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया, जिसके क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट महोदया के निर्देशानुसार उक्त क्लीनिक को सीलबंद कर दिया गया है। समिति में सीटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ रजत भट्ट, अर्बन हैल्थ ऑफिसर, राघवेन्द्र रावत, प्राधिकरण से श्री अंकित, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119