सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी पीएनबी मैनेजर की गर्दन धड़ से अलग
रुद्रपुर। खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात बघौरा के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम दियूरी खटीमा निवासी 34 वर्षीय संतोष भट्ट पुत्र मनोहर भट्ट हाल निवासी हल्द्वानी शनिवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे थे। खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संतोष भट्ट की गर्दन धड़ से अलग हो गई। बुलेट बाइक और कार के भी परखचे उड़ गए। सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने बताया कि संतोष भट्ट बरेली में पीएनबी में प्रबंधक थे। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हल्द्वानी में मकान बनाया है। परिवार इन दिनों हल्द्वानी में ही रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह शनिवार रात हल्द्वानी आ रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग