हल्द्वानी…रेलवे प्रकरण में अब अगस्त में होगी सुनवाई
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीमकोर्ट में मुख्य याचिकर्ता सपा उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण मामले में आज मंगलवार को उच्चतम न्यायालय दिल्ली में सुनवाई हुई, जिसमें आज वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत भूषण ने मज़बूती के साथ पीड़ित बस्ती वासियों का पक्ष रखने के साथ-साथ प्रदेश सरकार व रेलवे विभाग को आड़े हाथो लेते हुए अभी तक राज्य सरकार और रेलवे द्वारा जवाब ना दाखिल करने पर रोष व्यक्त किया ।श्री सिद्दीक़ी ने बताया न्यायालय ने प्रभावित लोगों को राहत देते हुए आगामी अगस्ता माह के प्रथम सप्ताह में मामले को सूचीबद्ध कर सुनवाई करने के आदेश पारित किए हैं। मामले की पैरवी कर रहे सपा प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का कहना है कि एक तरफ तो कहा रेलवे निर्दोष लोगों को उजाड़ने में लगी थी, और अब रेलवे बार-बार समय मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय हमारे हक में बेहतर फैसला करेगा। उन्होंने बताया कि मामला उच्चतम न्यायालय में जब तक विचाराधीन रहेगा, तब तक स्टे जारी रहेगा, ऐसा न्यायालय ने आदेश दिया है।
गौरतलब है कि गत वर्ष उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण भूमि को खाली कराने के आदेश पारित किए थे, जिसमें पीड़ितों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसपर उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए पीड़ित को फौरी तौर पर राहत दी थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग