हल्द्वानी : हनीट्रैप और करोड़ों की ब्लैकमेलिंग का आरोप में हाईकोर्ट से आरोपी महिला को फिलहाल राहत -27 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी के बुजुर्ग कारोबारी को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की उगाही और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह को फिलहाल हाई कोर्ट से राहत मिली है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने महिला की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए भी 27 नवंबर की तारीख तय की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : केयरटेकर ने ही रची थी बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश -तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को निर्दोष बताते हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग की है। याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें साजिश के तहत इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनका कथित अपराध से कोई संबंध नहीं है। महिला ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की भी गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खराब छपाई पर NCERT का कड़ा एक्शन -प्रिंटिंग प्रेस को चेतावनी, जुर्माने से लेकर ब्लैकलिस्टिंग तक की तैयारी

वहीं, मामले में शिकायतकर्ता बुजुर्ग कारोबारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है और उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खराब छपाई पर NCERT का कड़ा एक्शन -प्रिंटिंग प्रेस को चेतावनी, जुर्माने से लेकर ब्लैकलिस्टिंग तक की तैयारी

पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में एसएसपी नैनीताल को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। अब हाई कोर्ट में 27 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119