हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा राष्ट्र का 74वां गणतन्त्र दिवस
-समस्त सरकारी एवं अद्र्धसरकारी कार्यालयों में प्रात: 09:30 बजे होगा ध्वजारोहरण
नैनीताल। राष्ट्र का 74वां गणतन्त्र दिवस जिले भर में पूरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 व 26 जनवरी को सायं छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सरकारी, अद्र्व सरकारी भवनों को कम वोल्टेज के एलईडी लगाकर प्रकाशमान किया जायेगा। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद् 25 व 26 जनवरी को सायं छह बजे से रात्रि 11 बजे तक लाउड स्पीकर के माध्यम से देश भक्ति गीत एवं मुख्य चौराहों को प्रकाशमान करेंगे। समस्त सरकारी एवं अद्र्धसरकारी कार्यालयों में प्रात: 09:30 बजे ध्वजारोहरण किया जायेगा। इसके उपरान्त 10:30 बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं 11 बजे मल्लीताल फ्लैट्स में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। मैदान में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। परेड में पुलिस जवानों के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों व महानुभावों की मूर्तियों, सफाई के साथ ही रंगारोगन करायें एवं क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलायें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, लोनिवि अधिशासी अभियन्ता संजय पाण्डे, सहायक अभियन्ता प्राख प्रकाश चन्द्र उप्रेती, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् पूजा, सीपीओ कमांडर जय भवान सिंह, सूबेदार किशन सिंह, एओ जिला पंचायत अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, खेल अधिकारी कुमार गौरव खोलिया, कोषाधिकारी मनोज शाह, एलडीए सीएम साह, खण्ड शिक्षाधिकारी मान सिंह, पूर्व विधायक नरायण सिंह जन्तवाल आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग